PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने किए सेवा कार्य, 51 यूनिट रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा ने जिले में पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए, जिसमें कुल 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।- मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता- सीएचसी घोरावल में विधायक अनिल कुमार मौर्या व जिला प्रभारी अनिल सिंह
-सीएचसी चोपन में ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड- सीएचसी म्योरपुर में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड मौजूद रहे।
इसके साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए गए।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी है। उनके जन्मदिन को कार्यकर्ता सेवा कार्यों के रूप में मना रहे हैं। रक्तदान से जरूरतमंदों का जीवन बचता है, यही सेवा का वास्तविक संदेश है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, जिला संयोजक रजनीश रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, पुष्पा सिंह, शिवम सिंह राजपूत, अर्पित मिश्रा, रंजन पांडेय, बलराम सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?