सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित राम-जानकी मंदिर, पुराना सिनेमा हॉल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विधिवत श्रृंगार, पूजन और हवन कर उनकी दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी रहे, जबकि पूजन का कार्य पुरोहित बृजेश शुक्ला ने संपन्न कराया। प्रभु से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री को ऐसी सामर्थ्य प्रदान करें जिससे वे देश का चहुंमुखी विकास करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर सकें।
डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के 25 साल सेवा और सुशासन के रहे हैं। उनका जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, संतोष शुक्ला, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी, प्रमिला सिंह, मनीष पटेल, बलराम सोनी, शुभम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, रवि तिवारी, राहुल शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश कश्यप, विवेक सिंह, सुनील चौरसिया, अजय रावत, डब्लू शुक्ला, रवि केसरी, नवीन तिवारी, रंजना पांडे, आशा विश्वकर्मा, अजय पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






