लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह होटल देव अर्जुन में धूमधाम से संपन्न हुआ।
समारोह में इलाहाबाद से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजित सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक और कोषाध्यक्ष पवन कुमार जैन को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व डीजी पीडीजी लायन हरीश अग्रवाल, पुनीत जैन, ओबरा से बृजेश तिवारी, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, शिशु त्रिपाठी, परमेश जैन, संगम गुप्ता, अशोक गुप्ता, घनश्याम सिंघल, अमित जायसवाल, अजीत जायसवाल सहित सभी लायंस सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दया सिंह ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में किया। पूरे समारोह को उत्सव के माहौल में संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?