महाकुम्भ मेला में भगदड़ के चलते तीर्थ यात्रियों को राजगढ़ में रोका गया,समाज सेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिषेक

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजगढ़ थाना क्षेत्र के किसान इण्टर कालेज खेल मैदान में स्टेट हाइवे 5 दुद्धी-लुम्बनी मार्ग से उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व सोनभद्र एवं अन्य जगहों से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को वाहन सहित जिला प्रशासन द्वारा रोका गया। वही स्थानीय ग्राम प्रधानो द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था कराया गया।


इस सम्बंध में तहसीलदार मड़िहान लालता प्रसाद ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों एवं यात्रियों को रोका गया है। जैसे ही उच्च अधिकारियों का निर्देश मिलेगा इन्हें प्रयागराज महाकुम्भ की तरफ रवाना किया जाएगा। वहीं यात्रियों को पीने के लिए पानी और खाने के लिए व्यवस्था की गई है। जब तक उच्च अधिकारियों कि निर्देश नहीं मिलता।

वही तीर्थ यात्रियों को ठहरने व दैनिक क्रिया में किसी तरह की असुविधा न होने पाये इसके लिए ग्राम प्रधान रविशंकर पटेल, ग्राम प्रधान गढ़वा प्रतिनिधि विनोद सिंह और विश्व हिंदू परिषद के नंदलाल सिंह,अभिषेक मोदनवाल व आरएसएस के महेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैयालाल मौर्या, जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉoअजय सिंह सहित स्थानीय समाज सेवियों के सहयोग द्वारा तीर्थ यात्रियों की भोजन, पानी और ठण्ड से बचने के लिए कंबल व्यवस्था की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?