भगवान श्रीराम की कथा समाज मे बोलना,चलना सिखाती है: पण्डित गोविन्द शास्त्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विकास खण्ड चतरा के सेहुआं गांव में चल रहे श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा के आयोजन तृतीय दिवस को आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय वक्त सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित गोविंद शास्त्री महाराज के द्वारा मानस की चौपाई राम कथा सुंदर करतारी,संसय विहग उणावन हारी।। अर्थात राम कथा में वह ताकत है जो संशय समाप्त करके विश्वास में परिवर्तित कर देती है राम समाज के कदम प्रेरणादायक हैं।

श्री राम की कथा समाज में चलना बोलना रहना सिखाती है यज्ञ संचालन कर रहे आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया यज्ञ के तृतीय दिवस महावीर मंदिर में 11 वैदिक विद्वानों से क्षेत्र गूंजाय मान हो रहा है एवं ग्रामवासी छात्रवासियों के द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई जा रही है। यज्ञ में झारखंड के धरा धाम से नीरज दुबे सहित अन्य भक्त भी शामिल हुए।

इस शुभ अवसर पर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान हृदय नारायण पाठक , क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि प्रकाश उर्फ पिंटू पाण्डेय एवं वर्तमान ग्राम प्रधान शैलेश पाण्डेय, अमरनाथ पाण्डेय,राधेश्याम पाण्डेय आदि लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?