एक से चार दिसम्बर तक काली पट्टी बांध कार्य करेंगे पंचायत सचिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- आनलाइन उपस्थित के विरोध में प्रदेश स्तरीय आहवान पर पंचायत सचिवों सांकेतिक सत्याग्रह शुरू

O- पांच को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नामित सौंपेंगे ज्ञापन

बभनी (सोनभद्र) । जनपद के सभी विकास खण्डों में एक दिसंबर से चार दिसम्बर तक पंचायत सचिव काली पट्टी बांध कर काम करेंगे और आनलाइन हाजरी सहित अन्य लिए जाने वाले कार्यों का से मुक्त करने की मांग करेंगे। सरकार न नवम्बर 2025 के शासनादेशानुसार पंचायत सचिव की उपस्थिती को आनलाईन किये जाने हेतु आदेश निर्गत किया है।जो कि वर्तमान परिवेश में अव्यवहारिक तथा शासकिय कार्यों को बाधित करने वाला है। उक्त आनलाईन उपस्थिती के विरोध में संगठन द्वारा सफल वार्ता / सामाधान न होने तक सत्याग्रह कार्यकम का आयोजन किया है इस दौरान सभी पंचायत सचिव एक से चार दिसम्बर तक तक काली प‌ट्टी बाधकर विरोध करते हुए शासकिय कार्यों का निस्तारण करेंगे।पांच दिसम्बर को सभी ब्लॉक कार्यालयों पर मुख्यमंत्री के नामित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपेंगे।पांच दिसम्बर को पंचायत सचिव पंचायत सचिवों पर थोपे हुए अन्य विभागों के कार्यों का विरोध करेगें।अपराहन 01.00 बजे सत्याग्रह के उपरान्त खण्ड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उ०प्र० को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम ज्ञापन देंगे।शासन स्तर से समस्याओं पर गम्भीरता पुर्वक विचार कर निस्तारण नहीं किया तो अनवरत आन्दोलन को बाध्य होंगे।इसकी जानकारी उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?