युवाओं ने एकजुटता का लिया संकल्प
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में बुधवार को दिल्ली के अंतिम हिंदू सम्राट महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद रौनियार ने किया। युवाओं ने महाराजा हेमचंद के चित्र पर चंदन-तिलक लगाकर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी डॉ. राजू कुमार गुप्त ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को दिल्ली के अंतिम हिंदू राजा के रूप में उनका राज्याभिषेक हुआ था। उनका जन्म 1501 में राजस्थान के अलवर क्षेत्र के माछेरी गांव में व्यवसायी पूरन दास के घर रौनियार समाज में हुआ था। पानीपत के द्वितीय युद्ध में मुगलों से लड़ते हुए 5 नवंबर 1556 को वे वीरगति को प्राप्त हुए।कार्यक्रम में रौनियार समाज के युवाओं ने समाज को एकजुटता के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार रौनियार, अशोक कुमार रौनियार, रत्नेश कुमार रौनियार, संजय कुमार रौनियार, दशरथ प्रसाद रौनियार, विशाल कुमार रौनियार, उत्कर्ष कुमार रौनियार सहित कई युवा मौजूद रहे।









