रॉबर्ट्सगंज स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू हुई सेवाएं, मरीजों को मिलेगा अनुभव का लाभ
सोनभद्र। जनपद के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रॉबर्ट्सगंज स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विदेशों में वर्षों तक चिकित्सा सेवाएं दे चुके वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशफाक हसन अब नियमित रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. अशफाक हसन एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) एवं एफसीसीपी हैं। उन्हें मलेशिया, ब्रुनेई, सऊदी अरब के रियाद एवं जेद्दा, मालदीव तथा अमेरिका सहित कई देशों में चिकित्सा सेवा देने का व्यापक अनुभव प्राप्त है। विदेशों में अर्जित इसी अनुभव का लाभ अब सोनभद्र के मरीजों को मिलेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. हसन जनरल मेडिसिन एवं चेस्ट (फेफड़ा) रोगों के विशेषज्ञ हैं। सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों के रोग, टीबी, लगातार खांसी, सांस फूलना, सीने से संबंधित समस्याएं, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, पेट एवं पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों सहित विभिन्न जटिल एवं सामान्य रोगों के उपचार में उन्हें विशेष महारत हासिल है।
गंभीर या जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अक्सर मरीजों को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ अथवा अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं जिले में उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर बेहतर परामर्श और उपचार मिल सकेगा।
पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक पवित मौर्या ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य सोनभद्र वासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बाहर न जाना पड़े।









