डिप्टी सीएम ने डॉ अनुपमा व पवित मौर्या को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर हुए सम्मानित हर्ष

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र मे पिछले कई सालों से समाज की सेवा में निरंतर समर्पण और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिचय देने वाली डाक्टर को किया गया सम्मानित।

डॉ अंजनी कुमार मौर्या ने बताया की बीते शनिवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में आभार समर्पण का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दर्जनों डॉक्टरों को सम्मानित किया गया जिसमे जनपद सोनभद्र के पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के
-डॉ. अनुपमा मौर्य, वरिष्ठ स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ
को भी सम्मानित किया गया। वहीं डॉक्टर अनुपमा मौर्य ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बताया गया
महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज दोनों की नींव है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें। अक्सर महिलाएं परिवार को संभालते-संभालते अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देती हैं, जिससे कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए और समय पर इलाज लिया जाए, तो अधिकांश बीमारियां आसानी से नियंत्रित की जा सकती हैं। स्वस्थ रहना कोई विकल्प नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है।
डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया की जिले निशुल्क शिविर कैंप लगाकर
मरीजों की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं।
इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। डॉक्टरों को उनके सेवा भाव के लिए आयोजित भव्य समारोह में
सम्मानित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी डॉक्टरों के त्याग और उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार जताने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस दौरान पवित मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?