डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों के ऊपर जल्द हो करवाई, की मांग
सोनभद्र। बुधवार को घोरावल तहसील अंतर्गत मुडिलाडीह पटका गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मुडिलाडीह पठका, विकासखंड घोरावल में भगवानिया तालाब पर स्थित प्राचीन शिव जी व पार्वती आदि देवी-देवताओं के मंदिर से 04 अक्टूबर 2026 शनिवार की सुबह मूर्ति व पीतल का घंटा आदि चोरी हो गया। जिसकी पूजा श्याम लाल गिरि निभाते थे।
घटना की सूचना 112 व थाना घोरावल पुलिस को दी गई। मीडिया ने भी मामले को प्रमुखता से उठाया, लेकिन 07 अक्टूबर तक कोई खुलासा नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 11 अक्टूबर तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक घोरावल-राबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग जाम कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में समस्त ग्रामवासी मुडिलाडीह पठका गांव सहित कई लोग शामिल रहे।









