पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0- 6 सूत्री मांग को लेकर सौपा पत्र बुलंद की आवाज

सोनभद्र। ग्राम पंचायत में नियुक्ति पंचायत सहायक के मानदेय वृद्धि और ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओ के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को किया विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी नामित ज्ञापन देखकर बुलंद की आवाज।
वहीं संगठन अध्यक्ष विशाल सरोज ने बताया कि दिसंबर 2021 को ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक / एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री आपरेटर की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति के बाद से ही पंचायत सहायक अपने दायित्वों और कार्यों के साथ अब तक संघर्ष करते आ रहे है। जिस प्रकार प्रदेश की सरकार का सपना है की ग्रामीणों को जिला ब्लाक के चक्कर न लगाना पड़े और उन्हे सारी सुविधाये उनके ग्राम पंचायत में ही मिल सके और इसीलिए मुख्यमंत्री ने हर ग्राम पंचायतों में एक पंचायत सहायक / एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री आपरेटर की नियुक्ति किया, लेकिन अभी तक बहुत सी ग्राम पंचायतों में इंटरनेट स्टेसनरी, और कम्पुटर संबंधित आवश्यक सामानों की व्यवस्था नहीं है जिससे ग्रामीणों तक सारी सुविधाओ को नहीं पहुंचाया जा सकता है और सरकार के योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है, 6000 के अल्प मानदेय में पंचायत सहायक कार्य कर रहे लेकिन उनको मानदेय भी समय से नहीं दिया जाता है पंचायत सहायक के पारिवारिक और आर्थिक स्थिति को देखते हुए मानदेय समय से दिया जाय और मानदेय 6000 से बढ़ाकर 18000 रुपये किया जाय। पंचायत सहायकों की कुछ प्रमुख मांगे है जिन्हे नीचे मांग किया गया है।

पंचायत सहायक का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 18000 किया जाय

पंचायत सहायकों को पेमेंट लगाना सिखाया जाय

पंचायत सहायकों को इंटरनेट की व्यवस्था दिया जाय

ग्राम पंचायतों में स्टेसनरी संबंधित आवश्यक सामानों को दिया जाय

पंचायत सहायकों से वही कार्य कराया जाय जो शासनादेश में उल्लेखित है और पूर्व में किए गए अग्री स्टैक, आयुष्मान कार्ड, का भुगतान पंचायत सहायकों को कराया जाए> पंचायत सहायक का मानदेय समय से दिया जाय

पंचायत साहयको का कहना हैं कि हमारी मांगो को ध्यान में रखते हुए हमारी मांगे पूरी करे जिससे पंचायत सहायक और अधिक मेहनत और लगन के साथ ग्राम सचिवालय में कार्य कर सके। इस मौके पर अनिता कुमारी, वर्तिका मिश्रा, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, ममता चौहान, ज्योति कुमारी, विनोद कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?