नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 04 का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चन्दौली)तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। हालांकि, मौके पर केवल 04 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो सका। सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

उप जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों के विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया है, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं जल्द से जल्द हल हो सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?