महिला अधिकारों को रोक रहा विपक्ष, भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, 27 में देंगे जवाब :पुष्पा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संविधान 131वां संशोधन विधेयक) के लोकसभा में विशेष बहुमत से पारित न हो पाने के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों पर महिला सशक्तिकरण के विरोध में काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत बनाने वाला ऐतिहासिक कदम था, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर अपनी सोच को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को नीति निर्माण में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता, इसलिए इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोकने का प्रयास किया गया।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को अधिकार और सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम था, जिसे रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लगातार महिला सशक्तिकरण के विरोध में खड़े नजर आते हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रही है, लेकिन विपक्ष विकास और महिला सशक्तिकरण की हर पहल का विरोध कर रहा है। इसे उन्होंने महिला अधिकारों के खिलाफ खड़ी मानसिकता बताया।
भाजपा महिला मोर्चा ने संकेत दिया कि इस मुद्दे को आने वाले चुनावों में प्रमुखता से उठाया जाएगा और जनता के बीच विपक्ष की भूमिका को उजागर किया जाएगा।
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, तारा देवी, कंचन देवी, रितु अग्रहरि, रीता गुप्ता, रगीता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?