सम्पूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतो में 12 का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतो का निर्धारित समय पर शिकायतकर्ता से फीस बैक लेते हुए किया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए, भूमि से संबंधित मामले को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों का निस्तारण भी कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये।

उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके, शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने रावटसगंज 79 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की 31 शिकायतों को सुना गया 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेज गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी तहसीलदार आदि ने 60 शिकायतों को सुनते हुए प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।


सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम 48 प्रार्थना- पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया 46 मामले हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस प्रकार से चारों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?