नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव बोले- वृक्ष मानव जीवन का आधार, संरक्षण जरूरी
सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राबर्ट्सगंज नगर मंडल द्वारा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे।
मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, “अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा उनके संरक्षण का संकल्प लें। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।”
इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, मंडल प्रभारी मणिकर्णिका कोल एवं नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की।
नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा, “वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और कार्यकर्ता जनजागरण के माध्यम से अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।”
कार्यक्रम संयोजक नगर मंत्री आलोक रावत ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान सभासद रमेश जायसवाल, ध्रुवकांत द्विवेदी, भैयालाल, आनंद चौरसिया, सरोज केशरी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र, अभिषेक गुप्ता, राकेश सोनी, राजकुमार चौरसिया, अजय श्रीवास्तव, संतोष भारती, नीरज विश्वकर्मा, विजय खरवार, आशीष कुशवाहा समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।






