महिला चिकित्सक के अमर्यादित भाषा से कर्मचारियो में असंतोष, सीएमएस को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महिला चिकित्सक पर लगाए कई आरोप जांच की की मांग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारीयो का एक समूह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी सागर से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौपा गया।

जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया की जिला संयुक्त चिकित्सालय, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत डॉक्टर अंकिता सिंह के द्वारा अपने पद के अनुरूप कार्य न करके आए दिन कर्मचारियों से बदतमीजी एवं उलूलजुलुल बातें किया जाता है तथा कर्मचारियों को वेतन रोकने एवं निकालने की भी धमकी दी जाती है। जिससे संविदा कर्मचारी मानसिक रूप से पीड़ित हैं और राजकीय कार्य करने में समस्या उत्पन्न हो रही है।

संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि अगर डॉक्टर अंकिता सिंह के कार्य एवं व्यवहार में सुधार न हुआ तो संघ व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन करने को बाधित होगा, उसकी समस्त जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी।

उक्त अवसर पर अखिलेश दुबे, मीना सोनकर, सुशील दुबे,मयंक पाण्डेय,राहुल पाण्डेय, वाचस्पति मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?