शिक्षा की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नही किया जाय:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद ने  प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द व उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जाय। इसके साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखा जाय और विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं को परख जाए।

जनपद के प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिये। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा प्रदान की जाए तथा पठन-पाठन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

वही जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्दद पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?