यूनियन चुनाव में नई टीम का गठन, राजीव रंजन जिलाध्यक्ष और मुकेश कुमार जिलामंत्री निर्वाचित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । यूपी बैंक इम्प्लाईज यूनियन सोनभद्र इकाई का चुनाव रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित सूर्या इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ। यह चुनाव यूपीबीईयू के सहायक मंत्री संजय शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्वक और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

चुनाव में राजीव रंजन को जिलाध्यक्ष और मुकेश कुमार को जिलामंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया। इनके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया, जिनमें उपाध्यक्ष राहुल, संयुक्त मंत्री राजेश, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, संगठन मंत्री सुजीत कुमार, उप मंत्री आशुतोष कुमार सिंह व दीपेश त्रिपाठी, सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार, अंकेक्षक अमर नाथ, तथा संयोजिका परिषद में लालिमा मंडल शामिल हैं।

चुनाव अधिकारी संजय शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे यूनियन के उद्देश्यों को मजबूती से पूरा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान पर केंद्रित होगी। उन्होंने यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

नव निर्वाचित टीम ने एकजुट होकर बैंक कर्मचारियों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?