नाबार्ड से स्थापित करेगा नया लैम्पस, सितम्बर माह से होगा संचालन:आरके शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाकपा नेता के नेतृत्व में कनछ और कन्हौरा के किसान एआर कोआपरेटिव से मिले

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के चोपन विकास खण्ड में खाद और कनछ व कन्हौरा गांव के दर्जनो किसानों के लैम्पस की समस्या के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड आरके शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे , जहां अपनी समस्याओं की लिखित शिकायत को जिलाधिकारी से मुलाकात किए।जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और समस्याओं के निराकरण की बात कही।

वहीं एआर कोआपरेटिव कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे तो भाकपा नेता कामरेड आरके शर्मा ने अवगत कराया कि विगत 12 अगस्त को विभिन्न सवालों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्रक कार्यालय में दिया गया था। जो चोपन विकास खंड के गांव कनछ व कन्हौरा के किसानों की भी जटिल समस्या के निदान हेतु दिया गया था । जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।उस पत्रक में चोपन विकास खंड क्षेत्र के कनछ व कन्हौरा गांव के किसानों की जटिल समस्या को लेकर जिक्र किया गया था, और मांग किया गया था कि इन दोनों गांवों के किसानों को लंबी दूरी तय करके और अधिक खर्च करके खाद बीज लेने के लिए “कोटा – लैंपस” जाना पड़ता है, जबकि नजदीकी सहकारी क्रय-विक्रय समिति -चोपन में पहले से ही स्थित है । कनछ, कन्हौरा गांव के किसानों की हर तरह की समस्या को देखते हुए उनका लैंपस कोटा से हटाकर सहकारी क्रय-विक्रय समिति – चोपन में किया जाय।

एआर – कोआपरेटिव ने किस्सनो की समस्याओं को गंभीरता लेते हुए तत्काल कार्यवाही की बात कही और नाबार्ड के डीडीएम से किसानों की टेलिफोनिक वार्ता कराई, जिनके द्वारा सितंबर माह से ही कनछ, कन्हौरा के किसानों के लिए स्थानीय नया लैंपस स्थापित कराने की बात कही गई।

इस दौरान प्रदर्शन करने वाले किसानों में प्रमुख रूप से अशोक मौर्या (प्रधान प्रतिनिधि,कन्हौरा ), शिवलाल (पूर्व प्रधान – कनछ)  अमरनाथ, विरेन्द्र दूबे, गजानंद गुप्ता, योगेन्द्र चंद्रवंशी, मनोज कुमार, शंकर भारती, प्रेम चंद्र गुप्ता, हृदय नारायण , राम नाथ, राजेन्द्र प्रसाद, रामसकल आदि मौजूद रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?