किसान पाठशाला मे जैविक तरीके से सब्जी की खेती करना किसानो ने सीखा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

60 महिला व पुरूष किसानों ने किया प्रतिभाग

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम खोतोमहुआ में हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट की तरफ से किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क के वैज्ञानिक अंकित द्विवेदी द्वारा किसानों को जैविक खेती सब्जी की खेती करने के लिए सलाह दिया ताकि किसान जैविक खेती का प्रयोग करें।

श्री द्विवेदी द्वारा किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही खेती के अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की जिसमें मिट्टी का परीक्षण कर खेती करने को कहा । खाद संकट को देखते हुए जैविक खेती ही अच्छी खेती का माध्यम है। इस पाठशाला में महिला किसान सहित 60 किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी ,मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा, रामचरण छोटेलाल ,बुद्धिनारायण, लालमन , जवाहर प्रसाद ,राम कुमारी, रामसेवक मौजूद रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?