श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल की नई कार्यकारिणी  गठित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O अनिता थरड चौथी बार बनीं अध्यक्ष,पदाधिकारियों ने दी बधाई

सोनभद्र। श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लगातार चौथी बार अनिता थरड को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही मीरा जालान को कोषाध्यक्ष और पूनम खेतान को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित सभी भक्तों ने पूर्ण सहमति से तीनों पदाधिकारियों के नाम पर मुहर लगाई। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनिता थरड ने कहा कि मंडल का उद्देश्य दादी के प्रति आस्था को मजबूत करना और सामाजिक-धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
कोषाध्यक्ष मीरा जालान ने मंडल के आय-व्यय में पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया, वहीं सचिव पूनम खेतान ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सभी को जोड़ने की बात कही।


इस अवसर पर माला जालान, सरोज जालान, संतोष जालान, अनीता कानोडिया, सुमन केजरीवाल, चाँदनी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सीला जैन, सुषमा शर्मा, ममता जालान, नीलम अग्रवाल समेत अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने नई टीम को बधाई दी और दादी के जयकारे लगाए। बैठक का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?