प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल में ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’ पर विशेष कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O किड्स स्कूल टैगोर नगर में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल की नई शाखा प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल टैगोर नगर में शनिवार को ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा जी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों ने भाषण, कला, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विश्व धरोहर के महत्व को दर्शाया। नन्हे-मुन्ने छात्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। बच्चों ने ऐतिहासिक स्मारकों, परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और धरोहर के प्रति जागरूक रहना हर नागरिक का कर्तव्य है। धरोहर ही हमारी पहचान है और इसे सहेजना आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं साधना पांडे, पूनम, शिखा, श्रद्धा मिश्रा और आकांक्षा मोदनवाल उपस्थित रहीं। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?