विकास कार्यो के निर्माण की गुणवत्ता मे लापरवाही बर्दाश्त नही:एडीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एडीएम ने अनपरा नगर पंचायत के विकास कार्यों की ली जानकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की सर्वाधिक मतदाताओं वाली नगर पंचायत अनपरा का आज अपर जिलाधिकारी बागीश शुक्ला ने चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, नाली, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने निरीक्षण के दौरान हो रहे विकाश कार्यो पर सन्तुष्टि जताई।

निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योजनाएं पूर्ण की जाएं।
अपर जिलाधिकारी ने साफ-सफाई की स्थिति को लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्र में जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हों।


इस अवसर पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?