म्योरपुर पुलिस ने 64 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में म्योरपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर लगभग 1:10 बजे थाना बभनी से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बघमंदवा क्षेत्र में एक संदिग्ध इनोवा कार को रोककर जांच की तो उसमें उड़ीसा से लाए गए दो बोरियों में 64 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12 लाख 82 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार यह गांजा प्रयागराज ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शक्ति कुमार गोस्वामी (पुत्र नवीन कुमार गोस्वामी), निवासी 6/440 EWS विकास कॉलोनी, झूंसी, प्रयागराज और प्रवीण कुमार (पुत्र फुलचंद यादव), निवासी वार्ड नंबर-52, गुड्डू लॉज के पास, झूंसी, प्रयागराज शामिल हैं। थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में थाना म्योरपुर पर बीएनएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को शक है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर अंतर्राज्यीय तस्करी में शामिल है और इस दिशा में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?