मेरा सोनभद्र मेरी शान 1 जून को करे मतदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सोमवार SVEEP 2024 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन विकासखंड दुद्धी में किया गया।
आज के इस आयोजन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी,सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी एवं राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता संबंधी बैनरो व पोस्टर सहित प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम उप जिला अधिकारी दुद्धी सुरेश राय ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओ, बच्चों व जन मानस को मतदान हेतु शपथ दिलाई तत्पश्चात उप जिला अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वय द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से रवाना किया गया।
लोकसभा चुनाव में जनमानस को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से रैली म्योरपुर मोड ,रामलीला मैदान व मुख्य मार्गो से सोनभद्र हमारी शान है ,1 जून को मतदान है ,, उम्र 18 पूरी है मतदान देना जरूरी है,, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,, जैसे नारों सहित GGIC ओबरा की शिक्षिका पूनम मैम के मतदान संबंधी गीतों से दुद्धी नगर की गलियां गूंजायमान रही…।
इस कार्यक्रम में GGIC प्रधानाचार्या डॉ श्वेता सिंह सहित संगीता सिंह, डॉ रितिका श्रीवास्तव, डॉ दिव्या राय, रचना , शोभा यादव, डॉ प्रीति शर्मा, वर्षा (SVEEP नोडल) के साथ सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश्वर श्रीवास्तव, जगत नारायण यादव, आदर्श तिवारी , विजय शंकर , कृपा शंकर सहित GIC दुद्धी के प्रधानाचार्य अजय सिंह , संजीव गुप्ता, विनय वर्मा, फैजान, संजय पटेल ,डॉ अनिल प्रजापति के साथ खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य के निर्देशन पर बेसिक शिक्षा विभाग से संतोष सिंह , राम रक्षा (स्काउट शिक्षक),TSCT नोडल प्रवीण द्विवेदी, श्याम बिहारी , लोकपति वर्मा एवं SVEEP नोडल शिक्षक आनंद त्रिपाठी ने अपनी उपस्थिति व सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?