सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष बने मुकेश पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। सवर्णो के अधिकारों, हितो की रक्षा के लिए बनाए गए संगठन सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष के लिए मुकेश पांडेय की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्ति लखनऊ में आयोजित सांगठनिक बैठक में संगठन के समन्वयक सर्वेश पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेश महासचिव सूरज प्रसाद चौबे द्वारा की गई। जिले में अभी तक मुकेश सवर्ण आर्मी के जिला संयोजक की भूमिका निभा रहें थे।

मुकेश पाण्डेय के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कृष्णकांत मिश्र, सुशील पांडेय, शिव कुमार शुक्ल,आशुतोष दत्त पांडेय (मंगला पांडेय), सुनील द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, नागेंद्र दुबे (मस्तराम), भूपेंद्र तिवारी, प्रशांत मिश्र, मनीष मालवीय,अनीस ओझा, रीतेश गुप्ता इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया और आशा जताई कि मुकेश पांडेय के नेतृत्व में सवर्ण आर्मी जिले मे सवर्णो को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?