सांसद ने पंचायत चुनाव में एसटी आरक्षण की अनियमितता पर उठाई आवाज़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) । शीतकालीन संसद सत्र में सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने अपने संसदीय क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज‑सोनभद्र में पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि
हमारे संसदीय क्षेत्र है रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में पंचायत चुनाव में ST बहुल्य वाले क्षेत्र में जनसंख्या के आधार पर प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख को आरक्षण नहीं मिला। 2020 के पंचायत चुनाव में जहां ST बहुल्य क्षेत्र नहीं है, वहां आरक्षण दिया गया है। आयोग मनमानी किया है, इस बार चुनाव 2026 में होना है, इसे सुधार किया जाए। पंचायत चुनाव में 21-22% ST है।
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल में कोल, मुसहर, कमकर-कहार, मांझी, कोहार, धुनिया, नुनिया (चौहान), सुपर बाल्मीकि, नाई, पाल, बिंद,बियार, मल्लाह, निषाद, केवट, कोरी, माली विश्वकर्मा, धागर, धनगर, चौरसिया, खरवार, राजभर इत्यादि छोटी-छोटी जनसंख्या वाली जातियों को अनुसूचित जनजाति में डाल देना चाहिए और जाति गणना कराकर व आर्थिक गणना कराकर यह सभी जातियों का उत्थान करना चाहिए। विशेष बालू, मछली पालन इत्यादि ठेकेदारी व आरक्षण देकर विकास करना चाहिए।
इसे उत्तर प्रदेश के हमारे संसदीय क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में एवं पूरे पुरुवांचल सहित पूरे देश में लागू करना चाहिए । सोनभद्र में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने का काम करें। आयोग को ऐसा आदेश किया जाए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?