दिशिता बाल मंदिर रेनुसागर में हर्षोल्लास से मना मदर्स डे, बच्चों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रबंधक निशा पांडेय बोलीं- मां परिवार एवं समाज की आधारशिला, माताओं का किया गया सम्मान

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती इंदु सिंह के मार्गदर्शन में दिशिता बाल मंदिर रेनुसागर के तत्वावधान में पैराडाइज प्रेक्षागृह में “मदर्स डे” कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में माताओं के सम्मान एवं उनके त्याग, समर्पण तथा स्नेह को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन, विद्यालय की प्रबंधक निशा पांडेय, दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व विद्यालय की अध्यापिकाओं ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं माताओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा माताओं ने बच्चों के प्रति अपना स्नेह।
कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अपने संबोधन में विद्यालय की प्रबंधक निशा पांडेय ने कहा कि मां परिवार एवं समाज की आधारशिला होती है। वहीं दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका अतुलनीय है। ऐसे कार्यक्रम पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं बच्चों में संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सम्पूर्ण आयोजन हर्ष, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। मंच संचालन संयुक्त रूप से सीमा मिश्रा तथा सविता सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शालिनी श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्याएं नूतन सिंह, सविता चौबे, बिनीता सिंह, रजनी रूंगटा, वंदना सिंह, किरण श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?