जनहित मुद्दों को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O चेतावनी दी- समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

O आंगनबाड़ी भर्ती में देरी, पेयजल-सड़क-स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल

O, संदीप मिश्रा बोले- आकांक्षी जनपद में भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव

सोनभद्र। जिले के जनहित मुद्दों को लेकर सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोनभद्र जनपद में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि सोनभद्र देश के आकांक्षी जनपदों में शामिल होने के बावजूद आज भी कई क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। संगठन ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मोर्चा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि जनपद में लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया लंबित है, जिससे पात्र महिलाओं को रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्य जनपदों में भर्ती पूरी हो चुकी है, लेकिन सोनभद्र में अब तक प्रक्रिया अधूरी है।
इसके अलावा ज्ञापन में पेयजल संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, तथा वर्षों से लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जनपद में विकास कार्यों की गति काफी धीमी है और कई योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। मोर्चा ने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में जिलाधिकारी से जनहित में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई।
आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुघन बिन्द, सूरज कनौजिया, दिनेश चेरो, विजय चौहान, धीरज चौहान, बृजेश पनिका उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?