रॉबर्ट्सगंज के अवैध क्लिनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, कहीं नोडल के इशारे पर तो नहीं चल रहे हॉस्पिटल क्लिनिक, आरोप

सोनभद्र । जिले में एक बार फिर अवैध क्लिनिक में इलाज के नाम पर लापरवाही का मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज की इमरती कॉलोनी स्थित सिंह हेल्थ केयर में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतका के पति ने बताया कि गुरुवार को पत्नी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से रेफर कर दिया गया। आरोप है कि इसी बीच एक कथित दलाल ने उन्हें गुमराह कर इस क्लिनिक में ले जाकर सुरक्षित प्रसव का भरोसा दिलाया। परिजनों के अनुसार क्लिनिक में पहले खून की कमी बताकर बाहर से खून मंगवाया गया। सामान्य प्रसव में असफल रहने के बाद अप्रशिक्षित लोगों द्वारा ऑपरेशन किया गया, जिसमें नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर क्लिनिक प्रबंधन ने लाइफ सपोर्ट पर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि महिला की मौत क्लिनिक में ही हो चुकी थी। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी गुलाब शंकर ने बताया कि क्लिनिक अवैध रूप से संचालित हो रहा था और इसका आवेदन विचाराधीन था। फिलहाल क्लिनिक को सील कर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है।स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जिला मुख्यालय के पास अवैध क्लिनिक किसके संरक्षण में चल रहा था। जिले में पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई मौत के बाद ही होती है। वहीं कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने बताया नोडल के इससे पर जिलेभर में  चल रहा अवैध तरीके से  अस्पताल व क्लिनिक कब होगी कार्रवाई वहीं जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए मामले में संबंधित जांच करने की उठाया जाएगा मांग।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?