चंदौली जिले के मझगाई रेंज में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने शनिवार को कार्रवाई की। टीम ने साढ़सोत बीट के गहिला-8 क्षेत्र से अतिक्रमण में इस्तेमाल हो रहा एक ट्रैक्टर पकड़ा।
इसके बाद ट्रैक्टर को मझगाई रेंज कार्यालय लाया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान वन दरोगा अभिषेक यादव, वन रक्षक शिवपाल और वनकर्मी शंकर व संदीप मौजूद रहे। टीम ने मौके पर वन भूमि की स्थिति देखी और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया।
मझगाई रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विभाग आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा।









