Trending News
नौगढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों का मतदाता पंजीयन हुआ, राजकीय महाविद्यालय में लगा विशेष शिविर, 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके छात्रों से फॉर्म-6 भरवाया वन भूमि पर अतिक्रमण में लगा ट्रैक्टर पकड़ा, चंदौली के मझगाई रेंज में वन विभाग ने की कार्रवाई तीन किलोमीटर कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की सड़क के लिए सौंपा ज्ञापन पीएलवी ने कानून की जानकारी दी, कम उम्र में शादी पर दो साल तक की सजा और एक लाख रुपए तक जुर्मानानौगढ़ के स्कूल में छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया, संविधान ज्ञान प्रतियोगिता में अंकित राज प्रथम, चंदौली के अमदहां चरनपुर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम नौगढ़ के जमसोत और सेमरसाधोपुर पहुंचे CO देवेंद्र कुमार और थाना प्रभारी, चुनाव से पहले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

तीन किलोमीटर कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की सड़क के लिए सौंपा ज्ञापन

IMG 20261128 154659
IMG 20261128 154659

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बरसात में कीचड़-जलभराव, बीमारों और विद्यार्थियों को हो रही भारी परेशानी, स्थाई निर्माण की मांग

सोनभद्र। विकास खण्ड नगवां के ग्राम सिलहट, ग्राम पंचायत पानीकपकलां के ग्रामीणों ने लगभग 3 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क को पक्की सड़क के रूप में निर्मित कराने की मांग को लेकर  जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक इसका स्थाई निर्माण नहीं कराया गया है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सिलहट में लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क आज भी कच्ची अवस्था में है, जिसके कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उक्त सड़क केवल ग्राम सिलहट के निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के कई अन्य गांवों के लोगों के आवागमन का भी प्रमुख मार्ग है। इसके बावजूद आज तक इस सड़क का स्थाई निर्माण नहीं कराया गया है।
सड़क की खराब स्थिति के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ एवं जलभराव की समस्या हो जाती है। विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है। मरीजों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवागमन में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आसपास के गांवों के लोगों को भी इस मार्ग के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में सड़क पर केवल मिट्टी डाली गई है, लेकिन इससे समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों को एक मजबूत, सुरक्षित एवं बारहमासी पक्की सड़क की आवश्यकता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विनम्र अनुरोध किया है कि उक्त सड़क का संबंधित विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं पूर्व में किए गए कार्यों की जांच कराई जाए। लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क को पक्के रूप में निर्मित करवाने हेतु आवश्यक बजट एवं प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं ग्रामीण विकास की मूलभूत आवश्यकता है। अतः इस जनहित की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?