बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, डस्टबिन वितरित कर दिया साफ-सफाई का संदेश
म्योरपुर / सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय रन टोला में बनवासी सेवा आश्रम के तत्वावधान में मिशन समृद्धि, चेन्नई के सहयोग से चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा छह, सात और आठ के कुल 70 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने बच्चों को डस्टबिन वितरित कर कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा विद्यालय और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बसंती राय, निलेश कुमार, बिहारी लाल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








