अभाविप के स्थापना दिवस सप्ताह में बहुआर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को राबर्ट्सगंज तहसील के बहुआर ग्राम सभा में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का लाभ लिया।
कार्यक्रम अभाविप सोनभद्र इकाई द्वारा आयोजित किया गया था। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे पहुंचे।
इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज जीवन के हर क्षेत्र में रचनात्मक भूमिका निभाता है। स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान हो रही सेवा गतिविधियां समाज के प्रति परिषद की संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व को दर्शाती हैं।
वक्ताओं ने कहा कि अभाविप का उद्देश्य शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसी भावना से स्थापना दिवस सप्ताह में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री धर्मेश पाण्डेय, सत्यम शुक्ला, हर्ष, सक्षम सहित अभाविप के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभाविप कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए परिषद का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?