रोजगार मेले में 400 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग,162 युवाओं का चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को खुशबू बाग नर्सरी रोड स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस रोजगार मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 400 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
रोजगार मेले में कुल आठ कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें क्वेस कॉर्प लिमिटेड (हिण्डालको इंडस्ट्रीज, रेनूकूट), लर्नर प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, ठाकुर पब्लिकेशन लखनऊ, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट राबर्ट्सगंज, सोन ऑटोमोबाइल जोन, स्मार्ट वेल्थ प्लानर तथा इंडियन एसोसिएट्स सहित अन्य संस्थान शामिल रहे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं योग्यता परीक्षण के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की।
मेले में विभिन्न पदों के लिए कुल 162 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों ने जिला सेवायोजन कार्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग लगातार प्रयासरत है तथा भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में रोजगार मेला प्रभारी पवन कुमार सोनकर, सच्चिदानंद, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेंद्र प्रजापति सहित जिला सेवायोजन कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?