मुआवजे के लिखित आश्वासन पर माने परिजन, तब उतारा गया मृतक का शव; गांव में रहा तनाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र । आंध्र प्रदेश में कार्य के दौरान मृत हुए एक युवक का शव गांव पहुंचने पर शुक्रवार को परिजनों ने मुआवजे की लिखित गारंटी मिलने तक एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया। इससे गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। परिजनों का कहना था कि जब तक ठेकेदार की ओर से मुआवजे का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक शव नहीं उतारा जाएगा। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों के समर्थन में मुआवजे की मांग करने लगे। शव काफी देर तक एंबुलेंस में ही रखा रहा। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद ठेकेदार ने मुआवजे के संबंध में लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और शव को एंबुलेंस से उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि युवक की मृत्यु आंध्र प्रदेश में हुई है। नियमानुसार यदि किसी प्रकार का मुआवजा देय होगा तो उसकी प्रक्रिया संबंधित राज्य अथवा नियोक्ता के स्तर से पूरी की जाएगी। घटना के दौरान युवा सपा नेता नीरेंद्र प्रताप सिंह, नीरज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चालाल प्रजापति, हृदय नारायण गोंड सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?