बिजली गुल होने से अंधेरे में हुई म्योरपुर की क्षेत्र पंचायत बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  बिजली-पानी-स्वास्थ्य के मुद्दे गूंजे

म्योरपुर, सोनभद्र । ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। बैठक में एसडीओ विद्युत शिवम गुप्ता ने धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान के तहत कई गांवों में विद्युतीकरण की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने बिजली के पोल गिरने, पंचायत भवनों व स्कूलों में मीटर न लगने तथा बीजपुर में कनेक्शन के नाम पर धन मांगने का आरोप लगाया।एमएलसी प्रतिनिधि बुद्धिनारायण यादव ने स्मार्ट मीटर योजना और बिजली बिलों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। बीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने सभी विभागों को जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक जनप्रतिनिधि से कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील भी की। बैठक का संचालन एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?