मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, रक्त की कमी से किसी की जिंदगी न रुके – विकास अग्रहरि
म्योरपुर / सोनभद्र। रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए विकास अग्रहरि ने 25वीं बार रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल पेश की है। उनका यह प्रयास जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।
विकास अग्रहरि का मानना है कि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की जिंदगी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, जिससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है।
25वीं बार रक्तदान कर उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि मानव सेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि उसे अपने कर्मों से भी निभाना चाहिए। उन्होंने आमजन से रक्तदान के प्रति जागरूक बनने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान और किसी की जिंदगी में नई उम्मीद लाई जा सकती है।









