एक वर्ष बाद भी चकेलवा टोला में नहीं पहुंचा नल से जल, ग्रामीण परेशान

IMG 20261126 WA0011
IMG 20261126 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

50 घरों में कनेक्शन देने के बाद भी नहीं शुरू हुई पानी की आपूर्ति, गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

बभनी (सोनभद्र)। विकासखंड बभनी के ग्राम पंचायत घघरा के चकेलवा टोला में हर घर नल जल योजना के तहत एक वर्ष पूर्व करीब 50 घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया था। कनेक्शन के बाद पानी चालू कर जांच भी की गई, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आदिवासी बाहुल्य चकेलवा टोला में नल जल योजना के तहत घरों तक पाइपलाइन और कनेक्शन तो पहुंचा दिए गए, लेकिन ग्रामीणों को अब तक नल से पानी नसीब नहीं हुआ है। वहीं, टोले में लगे हैंडपंप से भी गंदा पानी निकल रहा है। ऐसे में ग्रामीण उसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत कनेक्शन देने के बाद भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होना कार्यदायी संस्था की लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना की निगरानी करने वाले अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर सही ढंग से जांच-पड़ताल नहीं कर रहे हैं। कागजों पर जलापूर्ति दिखाई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। एक वर्ष से पानी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीण सत्तन सिंह खरवार, रामनारायण पनिका, सुरेश कुमार सिंह खरवार, बंधु लाल खरवार, गुड्डी देवी खरवार, फूलमती देवी खरवार, बबलू पनिका, विजय पनिका और आरती खरवार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की जांच कराने और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस बाबत जब जल निगम के अवर अभियंता साहब लाल बिन्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर जल की आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?