SJPU-AHTU की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, बाल अपराधों की रोकथाम को बनी कार्ययोजना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीओ यातायात/लाइन डॉ. चारू द्विवेदी बोलीं- बाल संरक्षण में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें

सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क के कांफ्रेंस हॉल में क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन डॉ. चारू द्विवेदी की अध्यक्षता में स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट SJPU एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के प्रकरणों, किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम JJ Act तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत पंजीकृत मुकदमों की समीक्षा हुई। पॉक्सो मामलों में पीड़ित बालकों/बालिकाओं को समय से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने, प्रारूप क और ख सही भरने, किशोर न्याय बोर्ड के सम्मनों की प्रभावी तामिला और सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट गुणवत्तापूर्ण तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों व विवेचकों की कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। बालकों के विरुद्ध अपराध रोकथाम, बाल संरक्षण तंत्र को प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सदस्य बाल कल्याण समिति, डिप्टी सीएमओ, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला शासकीय अधिवक्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल गृह प्रभारी, श्रम विभाग, वन स्टॉप सेंटर, थाना AHTU, SJPU व सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?