मोदी सरकार ने सीमाओं को सुरक्षित किया है: योगी आदित्यनाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के थारू बाहुल्य भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र विशुनपुर विश्राम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से गैसड़ी विधानसभा उप चुनाव में शैलेश कुमार सिंह एवं श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से सकेत मिश्रा को विजई बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि गरीबों का दृष्टिकोण बदल गया है वे अपने विरोधियों को पहचान चुके हैं। नए भारत का दर्शन हो रहा है। योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने सीमाओं को सुरिक्षत किया है। आज आतंकवाद, नक्सली व माओवादियों को प्रश्रय देने की हिम्मत किसी में नहीं है।

कांग्रेस सरकार ने हमेंशा घोटालों को बढ़ावा दिया। सुबह घोटाले की खबर आती थी तो शाम को कहीं न कहीं से आतंकी विस्फोट की सूचना मिल जाती थी। भाजपा भ्रष्टाचार और आतंकवाद को पूरी तरह रोक दिया है। क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा थारू जनजाति की संस्कृति को संरक्षित व पुनर्जीवित करने के लिए विशुनपुर विश्राम में म्यूजियम की स्थापना कराई गई है। नेपाल सीमावर्ती लोग पहले गड्ढे व पहाड़ी नालों का पानी पीते थे। अब उन्हें हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीतने की अपील की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?