नौगढ़ में विधायक कैलाश खरवार आचार्य का तीन दिवसीय प्रवास, सात गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ के दूरस्थ सात गांव में चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी और ग्रामीणों को जल्द से जल्द समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया

ग्रामीणों की समस्याओं को समझने के लिए तीन दिवसीय प्रवास की शुरुआत की। पहले दिन, उन्होंने सात गांवों में भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।

पथरौर गांव में आयोजित जनचौपाल में लोगों ने पेयजल की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांव में लगा हैंडपंप खराब है, जिसे ठीक किया जाना चाहिए। विधायक ने इस समस्या को सुनकर संबंधित विभाग से बातचीत की और इसे ठीक कराने का निर्देश दिया।

विधायक ने नोनवट, औरवाटांड, पथरौर, शाहपुर, जमसोत, चिकनी और होरिला आदि गांवों में भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ काम रही है और हर घर जल नल योजना के तहत गांवों में घर-घर पेयजल पहुंचाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हर घर तक पानी पहुंचेगा।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि, सुड्डू सिंह, देवेंद्र साहनी, बसंत लाल केशरी, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?