जनपद में पर्यटन स्थलों का व्यापक स्तर पर करे प्रचार-प्रसार: प्रभारी मंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(यूपी)। जनपद में अवैध खनन , परिवहन पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था की आज पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सूबे के स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने  बैठक कर समीक्षा किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपस में समन्वय स्थापित कर अवैध परिवहन व खनन पर प्रतिबन्ध लगाये। इसके साथ ही जनपद के पर्यटन क्षेत्रों का प्रचार-प्रसार किया जाय।

प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था एवं पर्यटन वन, उद्योग विभाग एवं उद्यमियों के साथ बैठक किया।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास से कानून व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है और प्रदेश में कानून का राज कायम है। ला इन आर्डर की व्यवस्था बेहतर होने के कारण आज प्रदेश में भारी संख्या में इन्वेस्टर आ रहे हैं और अपने उद्योग स्थापित कर रहे हैं।

जनपद में भी काफी संख्या में इन्वेस्टर के माध्यम से उद्योग स्थापित होंगें और जनपद के निवासियों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें। प्रदेश में अब भारी संख्या में लोग जमीन, मकान, दुकान आदि की रजिस्ट्री भी करा रहे हैं।

वर्ष-2017 में 13 से 14 लाख करोड़ की रजिस्ट्री होती थी, जो आंकड़ा बढ़कर अब 30 से 32 लाख करोड़ रूपये पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि थानों में फरियादियों की समस्याओं को सुनने हेतु महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये, यदि कोई भी पीड़ित व्यक्ति थाने पर अपनी समस्या लेकर आता है, तो उसके साथ सम्मान जनक व्यवहार किया जाये और उन्हें समय से न्याय मिले।

कानून का दुरूपयोग किसी प्रकार से न होने पाये, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपस में समन्वय स्थापित कर अवैध परिवहन व खनन पर प्रतिबन्ध लगाये। मरीजों को इलाज हेतु ले जा रहे वाहनो को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाये। गोकशी पर प्रतिबन्ध लगाया जाये, गौ सेवा को बढ़ावा दिया जाये।


इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने जनपद में इन्वेस्ट करने वाले इन्वेस्टर्स से सीधा संवाद कर जानकारी ली कि उन्हें जनपद में उद्योग स्थापित करने में कोई समस्या तो नही आ रही है। इन्वेस्टर द्वारा बताया गया कि जनपद में उद्योग की स्थापना में किसी प्रकार की समस्या नही आ रही है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने वाली ऋण व सब्सिडी की सुविधा के सम्बन्ध में जानकारी दें और उन्हें उद्योग धंधे स्थापित करने को प्रोत्साहित भी करे। 

उन्हें परम्परागत व्याापार से हटकर भी नये तरीके से उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत पर्यटन विभाग, वन विभाग बेहतर कार्ययोजना बनायें और जनपद के पर्यटन क्षेत्रों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। जिससे कि जनपद में अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आयें और जनमानस को रोजगार के साधन उपलब्ध हों।

इस बैठक के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ अनिल मौर्या, जिलाधिकारी बीएन सिंह , पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?