भरकवाह कोल बस्ती में मीटर लगे, पर बिजली गायब, पानी भी नदारद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा नेता विपुल सिंह बोले- बिजली विभाग की मनमानी, बिना रीडिंग हजारों का बिल

सोनभद्र। करमा विकास खंड के ग्राम पंचायत भरकवाह स्थित कोल बस्ती के लोग आज भी बिजली और पानी के बिना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बस्ती के घरों में बिजली मीटर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन बिजली गायब है। मीटर होने के बावजूद एक भी बल्ब नहीं जल रहा और पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता विपुल सिंह ने कोल बस्ती पहुंचकर बिजली-पानी की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याओं से घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मीटर लगने के बाद भी उन्हें बिजली नहीं मिल रही, जबकि बिल हजारों रुपये में भेजे जा रहे हैं।
आज के समय में बिजली-पानी से वंचित कोल बस्ती के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से बात की और बिजली बिल के निराकरण व अविलम्ब कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र लिखा है।
विपुल सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग मनमानी पर उतर आया है। बिना मीटर रीडिंग कराए मनमाने ढंग से भोले-भाले ग्रामीणों से बिजली बिल की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब एक भी बल्ब नहीं जल रहा तो हजारों का बिल किस आधार पर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली-पानी की तत्काल व्यवस्था कर बिलों में सुधार की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?