रॉबर्ट्सगंज नगर में “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों से किया संवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोदी सरकार में देश को मिलीं आर्थिक और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व उपलब्धियां:पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा

सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने तथा 4399 दिनों की जनसेवा के उपलक्ष्य में शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया।
अभियान के तहत नगर के सम्मानित व्यवसायी बंधुओं से संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। व्यापारियों एवं उद्यमियों से संवाद करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
व्यापारियों के लिए जीएसटी प्रणाली में सुधार, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा तथा व्यापार सुगमता के लिए किए गए प्रयासों से देश का कारोबारी वातावरण और अधिक सशक्त हुआ है। संपर्क अभियान के दौरान व्यवसायी बंधुओं ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना की और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, अमन वर्मा, लालू सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?