क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार बहाल करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष ने कहा बीडीसी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित हो

सोनभद्र। प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर अपनी अधिकार और सहभागिता बहाल करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष बीडीसी सघ पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के साथ व्यापक प्रशासनिक अधिकार दिए गए हैं, लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहभागिता और अधिकार सीमित हो गए हैं। यदि ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो बीडीसी सदस्यों की भूमिका, अधिकार और सहभागिता भी सुरक्षित रखी जाए। पवन कुमार शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष बीडीसी संघ ने कहा कि बीडीसी सदस्य ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके अधिकारों में कटौती न की जाए और विकास कार्यों व प्रशासनिक निर्णयों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सदस्यों ने मांग की कि शासन तक उनकी आवाज पहुंचाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष बीडीसी संघ राम सेवक पटेल चंद्रभान सिंह रामभरोस मुसहर रामलाल कृपा शंकर पानी का सरताज अहमद खान उर्मिला देवी सहित कई बीडीसी सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?