तेज धूप में धू-धू कर जली बजाज मोटरसाइकिल, कुछ ही मिनटों में राख बनी बाइक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0- रॉबर्ट्सगंज-खलियारी रोड पर दरमा मोड़ (धिपा) के पास मचा हड़कंप, राहगीरों में अफरा-तफरी

खलियारी (सोनभद्र) । रॉबर्ट्सगंज-खलियारी रोड पर सुअरसोत के बीच स्थित दरमा मोड़ (धिपा) के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज धूप के बीच अचानक एक बजाज मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण कोई भी बाइक के करीब नहीं जा सका।

घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?