मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा ने दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में लगवाया वाटर कूलर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए भक्तो को राहत मिले इसलिए  दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर लगवाया गया। आज वाटर कूलर का उद्घाटन मंच की अग्रज पूनम खेतान के द्वारा किया गया।

वही शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि गर्मी में पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला का कार्य ही है समाज की सेवा करना। समाज में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना। हमारी संस्था के तहत यह तीसरा वाटर कूलर लगवाया गया है।


कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष रितु जालान सचिव रंजना अग्रवाल कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, अमृतधारा की प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल , अनीता थर्ड, पूनम केडिया,एकता केजरीवाल,चित्रा जालान आदि सदस्य उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?