गैंगेस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की 3 करोड़ 3 लाख 85 हजार रुपये की चल सम्पति कुर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ओबरा पुलिस ने किया जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क की कार्रवाई

कुर्क सम्पति में आठ 16 चक्का हाइवा ट्रक और एक मोटरसाइकिल शामिल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने तीन आरोपियों की अपराध करके अर्जित की गयी चल सम्पत्ति आठ  हाईवा ट्रक व 01 मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 03 करोड़ 03 लाख 85 हजार रुपये  को उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अधीन कुर्क किया गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक ओबरा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत  धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से सम्बन्धित आरोपी चेतन पाल पुत्र  रामसरन पाल निवासी बहुअरा थाना रॉबर्ट्सगंज,  एहसान पुत्र नजीर निवासी बहुअरा थाना रॉबर्ट्सगंज व पप्पू पाल उर्फ सत्यप्रकाश पाल पुत्र श्यामधर पाल उर्फ श्याम पाल निवासी भुआलपुर सीखड़ थाना कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर के विरुद्ध उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) की कार्रवाई करते हुए,इन आरोपियों द्वारा अपराध करके अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति 8 16 चक्का हाइवा ट्रक व एक मोटरसाइकिल जिसकी कुल अनुमानित कीमत 03 करोड़ 03 लाख 85 हजार रुपये को जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन मे कुर्क किया गया।

पुलिस ने जिन ट्रक हाइवा UP 64 BT 2585 ट्रक/हाईवा 16 चक्का, UP 64 BT 2586 ट्रक/हाईवा 16 चक्का, UP 64 BT 6088 ट्रक/हाईवा 16 चक्का, UP 64 BT 6089 ट्रक/हाईवा 16 चक्का, UP 64 BT 9956 ट्रक/हाईवा 16 चक्का, UP 67 AT 5656 ट्रक/हाईवा 16 चक्का, UP 63 AT 5859 ट्रक/हाईवा 16 चक्का, UP 64 BT 7979 ट्रक/हाईवा 16 चक्का व UP 64 AF 8074 मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए कुर्क किया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?