बाढ़ से कई गांवों का सम्पर्क टूटा,पुलिस ने मुहैया करायी दो नाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद और सीमावर्ती राज्य बिहार में लगातार बारिश होने के कारण नगवां बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसके कारण मांची थाना क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है। जिसके कारण पुलिस व आम जनमानस का सम्पर्क टूट गया तथा पुलिस व आम जनमानस को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

उक्त के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा मांची थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए पुलिस लाइन से दो नाव आम जनमानस और पुलिस की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया है। जिससे पुलिस व आम जनमानस का सम्पर्क बना रहे तथा किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?